मुंबई (Mumbai)! अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘मैदान’ की पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म गुरुवार 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर ‘मैदान’ का तीन दिन का कलेक्शन 15.6 करोड़ रुपये हो गया है।ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला की निर्मित इस फिल्म की कहानी को सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे गए हैं। संगीत एआर रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला के हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, गजराज राव, प्रियामणि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved