
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश और आंधी का कहर थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में छाए बादल छंट गए हैं। अब प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ेगा और कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में आएंगे। प्रदेश में अगले एक सप्ताह के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बार फिर कुछ स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही आंधी का दौर शुरू होगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved