मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर्स के लिए पैपराजी (paparazzi) का साथ मिलना एक जरूरत या मजबूरी बन गया है। अक्सर कलाकार फोटोग्राफरों के व्यवहार से तंग आ जाते हैं। कुछ दिग्गज कलाकारों ने तो पैपराजी पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। अक्सर पैपराजी को फीमेल एक्ट्रेसेस Nora Fatehi के पीछे-पीछे घूमते देखा जाता है। चाहे जिम के बाहर हो या किसी रेस्टोरेंट के बाहर, पैपराजी हमेशा मौजूद रहते हैं। अभिनेत्रियों को न चाहते हुए भी फोटो खिंचवाना पड़ता है। अब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इस पर रिएक्ट किया है।
नोरा फतेही ने कहा कि दुर्भाग्य से ये सारी चीजें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती नजर आ रही हैं। वे सिर्फ सोशल मीडिया पर एल्गोरिदम सेट कर रहे हैं। भगवान ने मुझे बेहद खूबसूरत शरीर दिया है और मुझे इस पर गर्व है। मैं अपने शरीर को लेकर बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हूं। ज़ूम करने के उनके इरादे भले ही बुरे न हों लेकिन यह विवाद का एक अलग मुद्दा है। मैं किसी का कॉलर पकड़कर उसे सबक नहीं सिखा सकती, लेकिन मैं हमेशा अपने निर्धारित रास्ते पर चलती हूं। मैं अपने शरीर के साथ बहुत सहज हूं। सुंदरता देखने वाले की नजर में होती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved