
उज्जैन: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंचकर भगवान महाकाल (Lord Mahakal) की पूजा- अर्चना की. उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक भी किया. धीरेंद्र शास्त्री ने पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत भी की.
मंदिर की प्राचीन परंपराओं को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन से उनकी यह अपील है कि महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन परंपराएं बदस्तूर जारी रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ धर्म विरोधी लोग ऐसी धार्मिक परंपराओं को लेकर भी विरोध करते रहते हैं.
उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा उठाए गए कदमों की काफी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में अपार ऊर्जा का संचरण होता है. महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था को लेकर भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संतोष जताया.
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने किया अभिनंदन
आमतौर पर महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा राजनेताओं का स्वागत अभिनंदन किया जाता है, मगर मंदिर समिति ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत भी किया. उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया गया. इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासन मूलचंद जूनवाल भी मौजूद थे.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved