
इंदौर (Indore)। तेजाजी नगर क्षेत्र ब्रिज (Tejaji Nagar Area Bridge) के समीप एक महिला और एक पुरुष का नग्न शव मिला है। दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि राहगीरों से उन्हें सूचना मिली थी कि देवगुराडिया ब्रिज के समीप दो शव पड़े हैँ। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।मौके की स्थति को देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि किसी ने दोनों की हत्या की और पहचान छुपाने के हिसाब से दोनों के कपड़े निकाल कर यहाँ फेक गए। साथ ही अन्य सबूत भी मिटाए गए हैं।
पुलिस आसपास के मजदूर वर्ग के बारे में जानकारी निकाल रही है पुलिस का ऐसा मानना है कि संभवतः शव मजदूर वर्ग के लोगों के हैँ। इसको लेकर आसपास निर्माणधीन मकान और टाउनशिप में भी पुलिस की पड़ताल जारी है। बाईपास होने के चलते आसपास ज्यादा सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसके चलते पुलिस को जांच में मदद नहीं मिल रही है। पुलिस का कहना है कि पहले दोनों मृतको की पहचान होगी उसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि दोनों की हत्या किसने और क्यों की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved