img-fluid

सरकार ने प्याज पर लगाया 40% निर्यात शुल्क, चने पर आयात शुल्क छूट अगले साल 31 मार्च तक बढ़ी

May 04, 2024

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने शुक्रवार को प्याज (Onion) के निर्यात (Export) पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया। इसके अलावा अगले साल 31 मार्च तक देसी चने के आयात पर शुल्क से छूट दी है। सरकार ने इस साल 31 अक्तूबर या उससे पहले जारी किए गए बिलों के आधार पर पीले मटर के आयात पर शुल्क छूट बढ़ा दी है।


  • वित्त मंत्रालय ने बताया यह आदेश 4 मई से प्रभावी होंगे। फिलहाल प्याज के निर्यात पर रोक है। हालांकि, मित्र देशों के लिए निर्यात की अनुमति मिली हुई है। इसके तहत संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को एक निश्चित मात्रा में प्याज का निर्यात किया जा सकता है। पिछले साल अगस्त में सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहा था।

    Share:

  • तेजी से गर्म हो रहा हिंद महासागर, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

    Sat May 4 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। हिंद महासागर (Indian Ocean) लगातार तेजी से गर्म (continuously warming rapidly) हो रहा है. वैज्ञानिकों ने चेतावनी (Scientists warn) दी है कि पहले हिंद महासागर (Indian Ocean) में अत्यधिक गर्मी के हर साल 20 दिन होते थे. लेकिन बहुत जल्द ये दस गुना बढ़ जाएंगे. ये 220 से 250 दिन प्रति […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved