
रोम। पोप फ्रांसिस ने इटली के लोगों से ज्यादा बच्चों को जन्म देने का आग्रह किया है। पोप ने लोगों को आगाह किया कि देश का जनसांख्यिकीय संकट भविष्य के लिए खतरा है। पोप ने परिवारों की मदद के लिए दीर्घकालिक नीतियां बनाने की भी मांग की। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जन्म की संख्या लोगों की उम्मीदों को दर्शाती है। बच्चों और युवाओं के बिना एक देश की भविष्य के प्रति कोई आकांक्षा नहीं रह जाती।’’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved