
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक ट्विस्ट ओवैसी ने भी दिया है। ओवैसी ने चंद्रशेखर के साथ गठबंधन करके उनके सीएम फेस घोषित कर दिया है। ओवैसी के इस नए मोर्चे से सपा को मुस्लिम वोट बंटने का डर सता रहा है, लेकिन इस बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो जाए तब भी 100 में 60 हमारा है। 40 में बंटवारा है। बंटवारे में भी हमारा है। फिर कमल खिलेगा, फिर भाजपा सरकार बनेगी।
बता दें कि यूपी चुनाव 2027 के लिए चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी-कांशी राम और असदुद्दीन ओवैसी की ‘AIMIM’ ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। गठबंधन के मजबूत होने का दावा करते चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह मोर्चा ‘शोषित, बेसहारा, पीड़ित और दबे-कुचले लोगों के लिए एक और शक्तिशाली मंच बनेगा।
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे ताकि न केवल यह गठबंधन सफल हो, बल्कि उत्तर प्रदेश की पब्लिक को भी इसकी कामयाबी का फायदा मिले। चंद्रशेखर आजाद के सीएम बनने के बाद ही असली बदलाव आएगा, और हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved