img-fluid

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

May 16, 2024

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ तीन चरण बाकी हैं, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक के बेटे और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता (former state spokesperson) ने भाजपा का दामन थाम लिया है।


कांग्रेस नेता और महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी समेत कई कांग्रेसी भी बीजेपी में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बताया जा रहा है कि पश्चिम चंपारण सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराज असीतनाथ तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह विजय शंकर दुबे भी महाराजगंज सीट टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, जिससे सत्यम दुबे काफी नाराज थे।

Share:

  • भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं ममता बनर्जी - कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

    Thu May 16 , 2024
    कोलकाता । कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Congress MP Adhir Ranjan Choudhary) ने कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं (Can also go towards BJP) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से इंडिया गठबंधन को समर्थन देंगे वाली टिप्पणी पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved