img-fluid

आखिरकार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह घर लौटे

May 19, 2024

मुंबई (Mumbai) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’) फेम एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) की अब आखिरकार तलाश खत्म हो गई है, क्योंकि वे घर लौट आए हैं। 22 अप्रैल को लापता होने के बाद 26 अप्रैल को एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, तभी से उनकी तलाश जारी थी। पुलिस ने कहा कि वह शुक्रवार (17 मई) को घर लौटे।

गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को मुंबई जाने वाले थे, इसलिए वह दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे। गुरुचरण की दोस्त भक्ति सोनी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर लेने गई थीं लेकिन पता चला कि वह आए ही नहीं हैं। इसके बाद सभी ने पहले एक्टर को खोजा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में गुरुचरण के पिता मदद के लिए पुलिस के पास गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस पिछले 25 दिनों से कई राज्यों में उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन गुरुचरण शुक्रवार को खुद ही घर लौट आए है।



  • पुलिस के मुताबिक गुरुचरण सिंह ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। वह पिछले 25 दिनों के दौरान अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में कई गुरुद्वारों में रहे, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि उसे घर जाना होगा और वह घर लौट आए।

    दिल्ली पुलिस लापता गुरुचरण को ढूंढने के लिए मुंबई में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के सेट पर गई थी। दिल्ली पुलिस की टीमों ने दिल्ली और मुंबई में 50 से ज्यादा लोगों के बयान लिए थे। इसके अतिरिक्त अभिनेता का पता लगाने के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों में भी खोज की, लेकिन एक्टर पंजाब में थे और खुद ही घर लौट आए हैं।

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी हमले, शोपियां में भाजपा नेता की हत्या, अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को मारी गोली

    Sun May 19 , 2024
    अनंतनाग. जम्मू कश्मीर (jammu and kashmir) के अनंतनाग (anantnag) और शोपियां ) (shopian) में दो अलग-अलग फायरिंग (firing) की घटना सामने आई है. शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी (bjp) नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद (ejaz ahmed) पर फायरिंग की थी. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved