
पंचकूला. डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख (chief ) राम रहीम (Ram Rahim) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab Haryana High Court) ने डेरा प्रमुख और चार अन्य को हत्या मामले में बरी कर दिया है. रंजीत सिंह हत्या मामले में पांचों आरोपियों को बरी किया गया है.
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए ये फैसला सुनाया है. इससे पहले सीबीआई कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
बता दें कि गुरमीत राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. 2021 में, डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved