
नई दिल्ली: तेलुगु सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण को एक इवेंट में एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. नंदमुरी बालकृष्ण और अंजलि की अपकमिंग फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ के प्री-रिलीज इवेंट में चीफ गेस्ट थे, जिसमें विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी हैं. इसी इवेंट में नंदमुरी बालकृष्ण लोगों के सामने अंजलि के साथ कुछ ऐसा कर गए, जो लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उसे लेकर अब वह सुपरस्टार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.
दरअसल, नंदमुरी और उनकी अपकमिंग फिल्म की स्टार कास्ट जब फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टेज पर पहुंची तो सभी एक लाइन से खड़े हो रहे थे. इसी बीच आगे बढ़ने के लिए उन्होंने अंजलि को इतनी जोर से धक्का दिया कि वो गिरते-गिरते बचीं. अंजिल के साथ मौजूद वहां बाकी स्टार्स ये देखकर चौंक गए. हालांकि, अंजलि ने जोर-जोर से हंसकर बात को टाल दिया, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस को ये बिलकुल भी रास नहीं आया.
Balakrishna pushed away Anjali
byu/Crafty-Competition36 intollywood
सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजन ने लिखा- अरे कुछ तो शर्म कर लो… एक अन्य ने लिखा- सबसे घटिया आदमी… दुख की बात है कि महिला कलाकारों को अवसर खोने के डर से इसे हंसी में उड़ाना पड़ता है. एक अन्य ने लिखा- तमीज घर रखकर चलते हैं ये सुपरस्टार. एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बहुत अपमानजनक है कि वह कितना अहंकारी व्यक्ति है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved