मुंबई (Mumbai)। दिग्गज अभिनेता और नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) शादी करने जा रही है। 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है।सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ फिल्म की थी
फिल्म में सोनाक्षी और जहीर ने साथ काम किया है। दो साल पहले सोनाक्षी और जहीर 2022 में आई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद ही दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी थी, लेकिन न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने कभी इस रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है। दोनों एक-दूसरे के लिए बर्थडे पोस्ट करते हैं और इवेंट्स में शामिल होते हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों 23 जून को शादी करेंगे। लेकिन जहीर या सोनाक्षी या उनके परिवार वालों ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved