img-fluid

सतनाः मैहर में मां शारदा मंदिर के पीछे जंगल में मिले तीन पुराने शव

June 17, 2024

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर (Maihar) में रविवार शाम को प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर (Maa Sharda Devi Temple) के पीछे जंगल में तीन पुराने शव बरामद हुए हैं। इनमें से दो शव पुरुषों के हैं, जबकि एक शव महिला का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल और सीएसपी राजीव पाठक भी मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अंधेरा होने के कारण पुलिस यहां लाइट का इंतजाम करने में जुटी है, ताकि जांच और साक्ष्य जुटाने का काम प्रभावित न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


  • मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि देवी मंदिर के पीछे जंगल तरफ गई एक महिला ने वहां एक साथ तीन शव होने की सूचना रविवार की शाम पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ पर लटक रहे थे, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। ये भी खुलासा नहीं हो सका है कि ये यहां कैसे पहुंचे और इनकी मौत कैसे हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुरुषों के शव पर जैकेट थी, जबकि महिला के शव पर शॉल पड़ी थी। शव भी पूरी तरह नष्ट होकर कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। स्थिति को देखकर फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये इनकी मौत की घटना ठंड के महीने में हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि इनकी मौत कब और कैसे हुई है।

    Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Jun 17 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 05.27, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी, सोमवार, 17 जून 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved