
1. आता है तो फूल खिलाता, पक्षी गाते गाना। सभी को जीवन देता है, पर उसके पास न जाना।
उत्तर. ……सूरज
2. हर घर से मैं नजर हूं आता, सब बच्चों को खूब हूं भाता। दूर का हूं लगता मामा, रूप बदलता पर मन भाता।।
उत्तर. ……चन्द्रमा
3. वहां भी हूं, यहां भी मैं, इधर भी हूं, उधर भी हूं। नजर मैं आ नहीं सकती किसी को भी जिधर भी हूं। कर कोशिश अगर जबरन तो आंखें बन्द हो जाएं। अगर मैं मिल न पाऊं तो सभी बेमौत मर जाएं।
उत्तर. …….हवा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved