img-fluid

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सोढ़ी मुंबई छोड़ दिल्ली में होंगे शिफ्ट

July 07, 2024

मुंबई (Mumbai)। टीवी का फेमस सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हमेशा से ही दर्शकों को फेवरेट रहा है। ऐसे में दर्शकों के बीच न सिर्फ इस शो कहानी बल्कि इसके किरदारों ने भी अपनी खास जगह बनाई। ऐसे में बीते दिनों ये शो रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को लेकर खूब खबरों में छाया रहा।



  • बता दें कि इसी साल अप्रैल में गुरुचरण सिंह लापता हो गए थे। 22 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वो फ्लाइट में सवार नहीं हो पाए और लापता हो गए। 24 दिन बाद वे घर लौटे और पता चला कि वे आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। ऐसे में अब गुरुचरण को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद फैंस निराश हो सकते हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Roshan Singh sodhi (@sodhi_pra)


    हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने जा रहे हैं गुरुचरण
    गुरुचरण सिंह की दोस्त सोनी ने दिए अपने इंटरव्यू में एक्टर को लेकर काफी सारी बातें की। सोनी ने बताया, ‘गुरुचरण सिंह अब वह स्थायी रूप से दिल्ली लौट रहे हैं। उनके माता-पिता उनके साथ मुंबई जाना चाहते थे, लेकिन उनकी उम्र काफी हो गई है। इसी वजह से उन्हें मुंबई में रहने में काफी दिक्कत होती ऐसे में अब खुद एक्टर ने मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट होने का फैसला किया है।’ सोनी ने अगो बताया, ‘फिलहाल गुरुचरण सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह कल दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें अब मुंबई में नहीं रखना चाहते।’ बता दें कि सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुरुचरण के साथ एक पोस्ट भी शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है। इस पर कमेंट कर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

    पिता की देखभाल के लिए छोड़ा था करियर
    गुरुचरण सिंह साल 2008-2013 तक ‘तारक मेहता’ शो का हिस्सा रहे थे। इस शो को लेकर मेकर असित मोदी से जुड़े विवादों के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। हालांकि, दर्शकों के बीच एक्टर की पॉपुलैरिटी और लोगों की डिमांड की वजह मेकर्स ने उन्हें शो में फिर बुलाया, लेकिन साल 2020 में उन्होंने फिर इस शो को छोड़ दिया। बताया जाता है कि दूसरी बार गुरुचरण ने दोबारा ये शो अपने पिता का ध्यान रखने के लिए छोड़ा था। क्योंकि उनके पति की सर्जरी हुई थी और उनकी माता की तबियत ठीक नहीं थी। ऐसे में वो अपना करियर छोड़कर घर आ गए थे। वहीं, अब उनके दिल्ली शिफ्ट होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। सभी को उम्मीद थी कि वो एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएंगे।

    Share:

  • इस्लामिक नववर्ष 2024: जानें भारत में कब होगी इस्लामी साल की शुरुआत

    Sun Jul 7 , 2024
    रियाद: इस्लामिक कैलेंडर (islamic calendar) की शुरुआत मुहर्रम (Muharram) महीने के पहले दिन के साथ होती है, इसे हिजरी कैलेंडर (Hijri Calendar) के रूप में जाना जाता है। मुहर्रम महीने का पहला दिन इस्लामिक नए साल की शुरुआत होती है। इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा (moon) के चरणों पर आधारित है, इसलिए मुहर्रम की तारीखें हर साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved