img-fluid

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए अच्छा रहा पहला दिन, महिला तीरंदाजी टीम ने किया कमाल

July 25, 2024

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक (paris olympics) में पहला दिन भारत के लिए अच्छा रहा। तीरंदाजी में भारत ने चौथे स्थान पर रहकर टीम स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओलंपिक में डेब्यू कर रही तीरंदाज अंकिता भकत ने आज शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला व्यक्तिगत रिकर्व क्वालिफिकेशन में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ 11वां स्थान हासिल किया।

भारतीय महिला तीरंदाजों में अंकिता (26 साल) 666 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। इसके बाद भजन कौर 559 अंकों के साथ 22वें स्थान पर रही। जबकि दीपिका कुमारी 658 अंकों के साथ 23वें स्थान पर रहीं। भारत ने टीम स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत के 1983 अंक थे। इसमें दक्षिण कोरिया की टीम टॉप पर रही। उन्होंने 2046 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरा स्थान पर चीन और जबकि तीसरा स्थान मैक्सिको ने हासिल किया।


टीम टेबल में टॉप फोर टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेती हैं। जबकि पांचवें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम राउंड 16 के मुकाबले खेलती हैं। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना फ्रांस और नीदरलैंड के बीच होने मुकाबले के विजेता से होगा। अगर भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर लेती है तो सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कोरिया से होगा। ओलंपिक में पिछले 9 ओलंपिक से कोरियाई टीम अपराजित रही है। कोरियाई टीम ने टोक्यो में लगातार नौवां पदक जीता था।

कोरिया की लिम सिहयिओन ने व्यक्तिगत वर्ग में 694 स्कोर बनाया। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। जबकि कोरिया की सुहियोन नाम ने 688 का स्कोर बनाया और वो दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि तीसरे स्थान पर चीन की यांग जियाओलेई थी। उन्होंने 673 का स्कोर बनाया था।पहली बार दीपिका मिक्स्ड टीम में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि अंकिता टॉप पर है। ऐसे में वो अब पुरुष क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले तीरंदाज के साथ जोड़ी बनाएगी।

Share:

  • रतलाम से इंदौर आ रही बस से भिड़ा ट्रक, 18 यात्री घायल

    Thu Jul 25 , 2024
    इंदौर। मध्यप्रदेश के धार रोड (Dhar Road) पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रतलाम से इंदौर (Ratlam to Indore) आ रही निजी ट्रेवल्स की एक बस को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 18 यात्री घायल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बस में 30 से 40 यात्री सवार थे प्रत्येक दर्शियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved