
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) में एक शख्स अपनी साली (Sister In Law) से शादी (Marriage) करना चाहता था, जिसको लेकर पति (Husband) से लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने अपने ही सात महीने के बच्चे को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चे को गंभीर चोट आई है। बच्चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम गदाखार की है।
पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति दुर्गेश से शुक्रवार शाम को घर में विवाद शुरू हो गया। पति दुर्गेश शराब के नशे में था। वह अपनी साली से शादी करना चाहता है और उसे भी साथ में रखना चाहता है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में दुर्गेश ने सात महीने के बच्चे को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चे को कान, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने बालक और उसकी मां को गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में बच्चे की मां ने बताया है कि उसका पति दुर्गेश आए दिन शराब के नशे में लड़ाई करता है और उससे मारपीट भी करता है। वह चाहता है कि मेरी बहन से भी उससे शादी कर ले। वहीं आरोपी पति का कहना है कि वह दोनों को एक साथ रखेगा। नहीं तो किसी को भी साथ में नहीं रखेगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है ।जहां पर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved