
रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ‘युवा आक्रोश रैली’ मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ गई है। वहीं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा रांची में झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved