img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

October 11, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नवरात्र पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings to Fellow citizens on Navratri) ।


  • प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।” पीएम की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, “नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आप सभी को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन। मां का दिव्य स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा, जीवन में दृढ़ता और प्रत्येक परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आदिशक्ति मां शैलपुत्री सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।”

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “समस्त देशवासियों को मां आदिशक्ति के महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती की उपासना और शक्ति साधना का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। मां दुर्गा से सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।

    केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री व विद्युत मंत्री मनोहर लाल की ओर से लिखा गया, “समस्त श्रद्धालुओं को शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां जगदंबा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर सबके जीवन में सुख, समृद्धि व शांति प्रदान करें।”

    Share:

  • चेन्नई मेट्रो रेल के फेज-2 सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sun Oct 11 , 2026
    चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने चेन्नई मेट्रो रेल के फेज-2 सहित (Including Phase-2 of Chennai Metro Rail) विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया (Laid Foundation Stone and Inaugurated Various Projects) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को पोरुर बाईपास रोड मेट्रो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved