
इंदौर/महू , शुभांकर श्रीवास।
पर्यटन स्थल जाम गेट (Jam Gate) के समीप सेना (Army) के अफसर (officers) और उनकी महिला मित्रों (female friends) के साथ हुई लूट और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कल 6 आरोपियों में से 2 को हिरासत में लेकर लूट का कबूलनामा तो करवा लिया, मगर आरोपी युवक गैंगरेप का कबूलनामा अब तक नहीं कर रहे हैं। वहीं बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है। सभी आरोपी युवक मानपुर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पी रहे थे आरोपी… युवती के हंसने की आवाज सुनकर पहुंचे
जाम गेट में सेना की फायरिंग रेंज के अंदर जहां वारदात हुई वह प्रतिबंधित क्षेत्र है और आरोपी वहीं बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने कार आती देखी तो लगा कि कुछ युवक रात के मौसम का नजारा लेने के लिए आए हैं, मगर कार में से जैसे ही युवतियां उतरीं तो उनके जोर-जोर से हंसने की आवाज सुनकर आरोपी युवक आ धमके और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सभी युवकों की उम्र लगभग 22 से 30 वर्ष के अंदर बताई जा रही है। आशंका यह भी है कि आरोपी युवकों ने पहले भी यहां रात में आकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved