
किशनगंज: बिहार में एक बार फिर से ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार किशनगंज-पाजीपड़ा के बीच फरिंगोला के पास मालदा कोर्ट से सिलीगुड़ी जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 07519 के इंजन में आग लग गयी. वहीं इस ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही अलग-अलग कोच के यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोग घबराकर चिल्लाने लगे. वहीं आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.
किशनगंज के एनएच 27 रेलवे से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन वाले डब्बे में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रेन अफरातफरी का माहौल बन गया. वहीं मौके पर रेल पुलिस स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई में जुटी है. हालांकि, आग कैसे लगी इस बात का किसी को अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved