मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita) की शादी को 40 साल हो चुके हैं। अब एक्टर ने जयपुर के एक इवेंट में दोनों के रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी सुनीता (Sunita) ने पहले ही डिमांड कर दी थी कि वह शादी के बाद अपने घर से ज्वेलरी लेकर नहीं आएंगी और एक्टर को ही उनके लिए सबकुछ खरीदना होगा।
View this post on Instagram
शादी को हुए 40 साल
बता दें कि इस साल मई महीने में अनिल और सुनीता ने अपनी 40वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इसे यादगार बनाने के लिए अनिल ने अपनी शादी की ऐसी तस्वीरों को शेयर किया था, जिसे अब तक लोगों ने नहीं देखा था। साथ ही उन्होंने पत्नी के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा था। उन्होंने पत्नी को चट्टान कहते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने सालों तक अनगिनत यादें बनाईं। एक्टर ने लिखा था, ‘हमारी शादी चुनौतियों, रोमांच और जीत के एक ताने-बाने की तरह रही है, जो अटूट प्यार और सम्मान के धागों से बुनी हुई है। हर मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़ी रहीं। आपके अंतहीन सपोर्ट, प्यार के लिए धन्यवाद।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved