
जबलपुर। नर्मदा (Narmada) में नहाने के लिए दोस्तों के ग्वारीघाट (Gwarighat) पहुंचा किशोर व युवक गहरे पानी में बह गए थे। दो दिन बाद दोस्तों के शव नदी में उतराते हुए मिले। एक शव को लगभग डेढ़ किलोमीटर तथा दूसरा शव लगभग पांच किलोमीटर दूर मिला।
ग्वारीघाट थाने (Gwarighat police station) के अनुसार सोमवार दोपहर पीयूष सेन (17) तथा रोहित चौधरी (21) दोनों निवासी छोटा फुहारा सुजीपुरा अन्य दोस्तों के साथ ग्वारीघाट नहाने आए थे। कालीघाट (Kalighat) में सभी दोस्त नहा रहे थे, इसी दौरान नहाते समय पीयूष सेन एवं रोहित चौधरी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सभी दोस्तों ने अपनी तरफ से उन्हें बचाने की कोशिश की, पर वे असफल रहे। फिर कालीघाट के नाविक पाचन बर्मन (35) निवासी ग्राम भटौली द्वारा बचाने का प्रयास किया परंतु पानी के बहाव के कारण दोनों तक नहीं पहुंच पाया। दोनों नर्मदा नदी के गहरे पानी में डूब गए।
पुलिस ने अलग-अलग गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया था। रोहित का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर खारी घाट में तथा पीयूष का षव लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलवारा घाट में उतराते हुए मिला। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved