
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने गुरुवार को एक गरबा आयोजन (Garba Event) में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने सही कहा है कि बंटोगे (Divide) तो कटोगे, लेकिन हरियाणा (Haryana) की जनता ने बता दिया कि वे नहीं बंटेंगे।
विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि आने वाले 25 साल हमारे बच्चों के लिए बहुत खतरे वाले है। इस बात पर गंभीरता से विचार करे, क्योकि जिस तरह देश की डेमोग्राफी बदल रही है। जिस प्रकार कुछ राजनीतिक दल तुष्टीकरण की राजनीति के कारण देश में अंशाति फैलाने वाले लोगों को सरंक्षण दे रहे है, इसलिए बहुत जरुरी है कि हम सनातन धर्म के साथ चले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved