मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने लंबे वक्त से बॉलीवुड की फिल्मों से दूरियां बनाई हुई थी। अब उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो से फिल्मों में वापसी की है। फिल्मों में वापसी करने के बाद एक्ट्रेस अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक बार किसी साउथ के डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि ‘हीरो आपकी कमर पर रोटियां सेकेगा।’
Instagram पर यह पोस्ट देखें
जब साउथ के डायरेक्टर ने कहा कि हीरो आपकी कमर पर…
Hauterrfly से खास बातचीत के वक्त मल्लिका ने साउथ इंडस्ट्री के एक डायरेक्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया, साउथ में एक गाना कर रही थी। मेरे पास डायरेक्टर आए, मैडम, हमें ये दिखाना है कि आप कितनी हॉट हैं। मैं ने कहा ठीक है। डायरेक्टर ने कहा कि तो इस सीन में क्या होगा ना, हीरो आपकी कमर पर रोटियां सेकेगा।”
इस फिल्म से मल्लिका ने की थी एक्टिंग की शुरुआत
मल्लिका शेरावत के काम की बात करें तो उन्हें साल 2003 में फिल्म ख्वाहिश से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, मल्लिका साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर में मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं। उन्हें इस फिल्म में कई बोल्ड सीन्स करते देखा गया था। मर्डर फिल्म से मल्लिका को पहचान मिली।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved