
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को अमेरिका की पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ (Global Finance) ने शीर्ष केंद्रीय बैंकर (Central Bank) का दर्जा दिया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया गया है।
आरबीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट मे कहा, ‘गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे साल सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में ‘ए प्लस’ का पुरस्कार दिया गया है। ‘ग्लोबल फाइनेंस’ द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शक्तिकांत दास को यह सम्मान दिया गया।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved