img-fluid

MP: जबलपुर के कोनी गांव में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव, एक दर्जन घायल

November 03, 2024

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) के कोनी गांव (Koni village) में शनिवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल (Uproar between two parties) हो गया। दोनों तरफ से 100 से अधिक लोग सड़क पर उतार आए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी। दोनों ओर से हुए पथराव (Stone pelting) में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने घेर लिया। डायल 100 की टीम ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर पाटन और कटंगी थाने से फोर्स भेजी गई। दोनों थानों की फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने ग्रामीणों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिया है। साथ ही दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के कोनी गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे चौधरी परिवार का एक युवक राज चौधरी गांव की किराना दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। वहां पर उसका बर्मन समाज के कुछ युवकों से विवाद हो गया। तीन चार लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद युवक घर पहुंचा और परिवार को पूरी बात बताई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 100 टीम ने लोगों के समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को ही घेर लिया। इसके बाद पाटन और कंटगी थाने से भी फोर्स बुलाया गया, जिसने हंगामे कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

बताया जा रहा है कि चौधरी और बर्मन समाज का लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पाटन थाना के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र दुबे ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना आई थी। मौके पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझाया गया है। प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि कोनी गांव में मामूली बात पर गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट के कारण ये हालात बने थे। फिलहाल गांव में शांति है। कोनी में रहने वाले सभी ग्रामीणों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल लोगों का इलाज करवाया जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share:

  • छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, बेकाबू SUV तालाब में गिरी, बच्ची समेत 6 लोगों की मौत

    Sun Nov 3 , 2024
    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर जिले (Balrampur district) में शनिवार रात को हुई एक भीषण दुर्घटना में एक SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) अनियंत्रित होकर तालाब (SUV falling pond) में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक महिला व बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस बारे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved