
डेस्क। गूगल ने भारत में पूरे साल सर्च होने वाली चीजों की लिस्ट शेयर की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है। पिछले कुछ महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी फिल्म के बारे में सर्च किया है।
मूवी और वेबसीरीज के अलावा लोगों ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL, टी-20 वर्ल्ड कप जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स को भी काफी सर्च किया है। हाल में लॉन्च हुए Hum to Search फीचर के जरिए सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट भी गूगल ने जारी की है। आइए, जानते हैं इस साल भारत में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया है?
सबसे ज्यादा सर्च हुई ये मूवीज
इनके अलावा गूगल पर कई लोकप्रिय वेब सीरीज और टीवी शोज के बारे में भी लोगों ने काफी सर्च किया है, जिनमें हीरामंडी, मिर्जापुर, द लास्ट ऑफ अस, बिग बॉस 17 और पंचायत शामिल हैं। Hum to Search फीचर के जरिए यूजर्स कोई भी गाना गुनगुनाकर सर्च कर सकते हैं। यूजर्स ने भारत में इस फीचर के जरिए नादानियां, हुस्न, इलूमिनाती, कात्ची सेरा और ये तूने क्या किया जैसे गानों को सबसे ज्यादा सर्च किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved