img-fluid

MP: कड़ाके की ठंड के बीच अगले 3 दिन कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना

December 24, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जारी कड़ाके की ठंड (bitter cold) के बीच आने वाले कुछ दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले दो तीन दिन में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना (chance of rain) जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है।

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, देश के उत्तरी अंचल में बर्फबारी के चलते राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण अंचल में एक बार न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान अनेक हिस्सों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


न्यूनतम तापमान में गिरावट से पिछले तीन चार दिनों से मामूली राहत महसूस की जा रही थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में यह गिरकर फिर से 5 से 6 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान अनेक हिस्सों एक डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था, लेकिन इसमें वृद्धि हुई और यह 7 से लेकर 13 डिग्री तक पहुंच गया।

तेज हवाएं चलेंगी और ओले गिरने की भी संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी लेकर भी आएंगी। इस वजह से अगले दो तीन दिनों में अनेक हिस्सों में बारिश होगी और कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही सुबह कोहरा छाया रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी।

आज राजधानी भोपाल और आसपास के हिस्सों में सुबह कोहरा दिखाई दिया और सर्द हवाओं का असर भी महसूस किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 10़ 2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 9.3 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में 6.2 डिग्री रहा। इसके अलावा पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में यह 7.9 डिग्री रहा।

Share:

  • भारत की तुलना में अमेरिका पर 10 गुना कर्ज, वो 10 देश जो दुनिया के सबसे बड़े कर्जदार, जानें

    Tue Dec 24 , 2024
    नई दिल्ली. दुनिया पर कर्ज (Debt On World) का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका आंकड़ा 102 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है जो चौंकाने वाला है. वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के हवाले से कर्जदार देशों की लिस्ट शेयर की है. जिसमें सबसे ज्यादा कर्ज अमेरिका (America) के ऊपर है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved