पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) को भारत रत्न दिए जाने के केंद्रीय मंत्री और गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) की मांग पर सियासी पारा हाई हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर ओर से बीजेपी नेता की इस मांग को हास्यास्पद बताने को लेकर गिरिराज सिंह ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोल दिया है।
उन्होंने कहा है कि लालू जी को भारत रत्न नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि भारत रत्न से काम नहीं चलेगा। गिरिराज सिंह नरेंद्र मोद सरकार में कपड़ा मंत्री और बेगूसराय के सासद हैं। लालू यादव को भी राजद कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न देने की मांग की। पटना में पोस्टर भी लगाए गए थे। नीतीश कुमार को भी भारत रत्न देने के लिए पटना में पोस्टरबाजी की गई थी
विपक्ष से कहना है कि आपको यूएनओ से मिलेगा क्योंकि भ्रष्टाचार की महिमा को विश्व भर में लालू जी ने पहुंचाया है। इनको देश का रत्न तो नहीं मिल सकता, इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ का रत्न मिलना चाहिए। गिरिराज सिंह का यह बयान देश में नई सियासी बयार को हवा देने वाला है। माना जा रहा है कि आरजेडी की ओर से गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है।
दसरअसल, बुधवार को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेहतरीन व्यक्तित्व बताते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की मांग कर दी। गिरिराज सिंह ने पहले उन्हें अपना नेता बताया और फिर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांग रख दी। उनकी मांग पर देश भर में चर्चा शुरू हो गई। राजद ने गिरिराज सिंह की मांग को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि दोनों जगह उनकी ही सरकार है तो किससे मांग रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत रत्न क्या है, नोबेल पुरस्कार की मांग करें।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved