मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में बंद विवियन डीसेना (Vivian DeSena) की पत्नी नूरन अली (Nooran Ali) घर के बाहर काफी एक्टिव हैं। वो एक के बाद एक कई इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवियन की पत्नी नूरन ने उनकी पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी डायवोर्स खुशी से नहीं होता है। बता दें, फैमिली वीक में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन घर के अंदर गई थीं। वो विवियन को खेल के बारे में काफी कुछ समझाती नजर आई थीं।
साल 2013 में हुई थी विवियन और वाहबिज की शादी
विवियन डीसेना ने साल 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी रचाई थी। वहीं, साल 2021 में विवियन और वाहबिज का डायवोर्स हो गया था। एक इंटरव्यू में वाहबिज ने बताया था कि कैसे उन्हें विवियन से अलग होने के दर्द से निकलने में एक साल लग गया था। अब वाहबिज के इस स्टेटमेंट पर विवियन की पत्नी नूरन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने वाहबिज के साथ हमदर्दी व्यक्त की है।
क्या बोलीं नूरन अली?
नूरन ने कहा, “मैं उनसे ये लेना नहीं चाहती हूं, एक महिला के रूप में उन्हें काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा होगा। कोई भी डायवोर्स खुशी से नहीं होता है, दोनों पक्षों पर असर पड़ता है। अगर वो कह रही हैं कि वो मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से किसी चीज सेल गुजरी हैं तो वो उनका हक है। अगर आप एक महिला हैं जिसका डायवोर्स हो चुका है तो समाज आपको छोड़ता नहीं है।” विवियन और नूरन की शादी साल 2022 में हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved