img-fluid

एयरपोर्ट पर मोदी-नीतीश कुमार की केमिस्ट्री, नीतीश सेतु का हुआ उद्घाटन

November 21, 2026

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 नवंबर) को वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन और बिहार की विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों के लिए पटना पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया. दोनों नेता एक-दूसरे से बेहद गर्मजोशी के साथ और मुस्कुराते हुए मिले और एक दूसरे को गले लगाया. एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली.

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पीएम ने पोस्ट में कहा ‘पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई’. इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों नेताओं के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है. पीएम मोदी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.


  • पटना पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वैशाली स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए. उन्होंने गंगा नदी पर बने 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर (राघोपुर दियारा होते हुए) से जोड़ता है. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर होगा और महात्मा गांधी सेतु एवं जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा.

    इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे. करीब पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है.

    इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में रोड शो किया. उन्होंने बिहार में 34,470 करोड़ रुपये से अधिक की 227 विकास परियोजनाओं का अनावरण और शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved