img-fluid

कांग्रेस ने फिर निर्वाचन आयोग पर बोला हमला, कहा- उसकी कार्यशैली संविधान का…

January 25, 2025

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हुए, बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने दावा किया कि आज जिस तरह से आयोग काम कर रहा है वह संविधान का मजाक एवं मतदाताओं का अपमान है। उन्होंने पिछले एक दशक में छेड़छाड़ किये जाने का भी दावा किया है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आयोग की संस्थागत ईमानदारी का लगातार क्षरण गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है। खरगे ने एक्स पर लिखा कि, भले ही हम राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हैं, लेकिन पिछले दस वर्षों में भारत के निर्वाचन आयोग की संस्थागत ईमानदारी का लगातार होता क्षरण गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है।


उन्होंने कहा, “हमारा निर्वाचन आयोग और हमारा संसदीय लोकतंत्र, व्यापक संदेह के बावजूद, दशकों से निष्पक्ष, स्वतंत्र और विश्व स्तर पर अनुकरण के लिए आदर्श बन गया। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की प्राप्ति तथा पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय हमारे नीति निर्माताओं के दृष्टिकोण का प्रतीक है।” खरगे के अनुसार, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कायम रखने में लापरवाही अनजाने में सत्तावाद का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए हमारे लोकतंत्र को बचाये रखने और इसे रेखांकित करने वाले संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए हमारी संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा करना आवश्यक है।

Share:

  • राष्ट्रपति मुर्मू 942 कर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित करेंगी, 95 वीरता पदक भी शामिल

    Sat Jan 25 , 2025
    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 942 पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षाकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। ये पदक विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें 95 वीरता पदक भी शामिल हैं। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved