img-fluid

दिल्ली में महिलाओं को आज दोहरा तोहफा! मुफ्त सिलेंडर और 2500 रुपये देने की हो सकती हैं घोषणा

March 08, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार (Delhi government) आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर महिलाओं को दोहरा तोहफा दे सकती है। पहला महिला समृद्धि योजना (Women’s prosperity scheme) के तहत 2500 रुपये देने की घोषणा और दूसरा होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की योजना (Scheme to give free cylinders) शनिवार से शुरू हो सकती है। इसे लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।


दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि महिला समृद्धि योजना का लाभ एक परिवार से एक ही महिला को मिलेगा। उम्मीद है कि अप्रैल से पात्र महिलाओं को पैसे मिलने लगेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की 17 से 18 लाख महिलाएं इस योजना के लाभ के दायरे में आएंगी। दिल्ली सरकार योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिलाओं के बीच इसकी घोषणा करेगी।

योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होगी
उम्मीद है कि, दिल्ली सरकार आज से महिलाओं को 2500 रुपये देने की महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर रजिस्ट्रेशन शुरू कर देगी। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल भी शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने गुरुवार को महिला समृद्धि योजना का प्रस्ताव भेज दिया था। इसमें ढाई लाख रुपये सालाना आय वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष भी करने का प्रस्ताव है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महिला समृद्धि योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम उम्र 21-60 साल के साथ अधिकतम सालाना आय 2.50 लाख रुपये तय की गई है।

पहले से पेंशन ले रही महिलाओं को नहीं मिलेगा इसका लाभ
अगर कोई महिला पहले से ऐसी किसी योजना का लाभ ले रही है तो वह भी इसके दायरे में नहीं आएगी। मसलन, किसी को विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेशन, सरकारी पेंशन मिल रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि नए प्रस्ताव में इस योजना का लाभ 18 से 20 लाख महिलाओं को मिलेगा।

किन-किन कागजों की होगी जरूरत
योजना के लिए पात्र महिलाओं से रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली का वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, आय प्रमाण पत्र, आधार और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर आदि जानकारी मांगी जा सकती हैं।

सरकार गठन के बाद ही योजना पर काम शुरू
भाजपा ने दिल्ली चुनाव में महिलाओं को 2500 रुपये आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद ही योजना को लेकर काम शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जिन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास रखा है, उन्होंने इस योजना को लेकर पहली बैठक सरकार गठन के दो दिन बाद ही ली थी। उसमें इस योजना पर विस्तार से मंत्रियों, मुख्य सचिव और वित्त विभाग के साथ चर्चा हुई थी।

होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने के साथ हर महीने गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की छूट की घोषणा भी हो सकती है। यह लाभ उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में फिलहाल करीब 2.59 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन हैं।

महिला मतदाताओं की पहली पसंद बनी थी भाजपा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया था। दिल्ली की जिन 40 विधानसभा सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया, इनमें से भी 72.5 फीसदी सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी।

Share:

  • पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान क्रैश, बाल-बाल बचे क्रू मेंबर्स

    Sat Mar 8 , 2025
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बागडोगरा (Bagdogra) में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force’s ) का एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (AN-32 aircraft) आपात लैंडिंग (emergency landing) के दौरान क्रैश हो गया. वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स (crew members) सुरक्षित हैं. वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंचकर विमान को सुरक्षित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved