img-fluid

पहलगाम हमला: मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी मिलेगी, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

April 29, 2025

मुंबई। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहलगाम में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही हर पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवारों की मदद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, ‘पहलगाम में जिन लोगों के परिवार के लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को सरकार की तरफ से शिक्षा और रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। सरकार इन सभी परिवारों के साथ खड़ी है।


  • महाराष्ट्र के इन लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाई?

    • हेमंत सतीश जोशी – ठाणे, मुंबई
    • अतुल श्रीकांत मोनी – श्रीराम अचल सीएचएस, वेस्ट रोड, मुंबई
    • संजय लक्ष्मण लाली – ठाणे, मुंबई
    • दिलीप डसिल – पनवेल, मुंबई
    • संतोष जगधा – पुणे
    • कस्तुब गावनोटाय – पुणे

    Share:

  • चीन के लियाओनिंग में हादसा, रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 की मौत; 3 घायल

    Tue Apr 29 , 2025
    डेस्क। चीन के लियाओनिंग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है। आग की चपेट में आने से कम से कम 3 लोग घायल हो गए हैं। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved