img-fluid

पूर्व सेना अधिकारी मेजर आर्या ने ईरानी विदेश मंत्री को कहा “सूअर की औलाद”, ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

May 11, 2025

नई दिल्ली। पूर्व सेना अधिकारी मेजर गौरव आर्या (Former army officer Major Gaurav Arya) द्वारा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची (Iran’s Foreign Minister Abbas Araqchi) को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी से भारत और ईरान (India and Iran) के बीच एक छोटी लेकिन तीव्र राजनयिक खलबली मच गई है। सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हुए एक वीडियो में आर्या ने अराकची को “सूअर की औलाद” कहा। इसके बाद ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मेजर आर्या ने यह टिप्पणी उस समय की जब वे अराकची द्वारा भारत से पहले पाकिस्तान की यात्रा करने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।


अराकची का यह दौरा भारत-पाकिस्तान के बीच अप्रैल 22 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे तनाव को कथित तौर पर कम करने के इरादे से किया गया था।। वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत स्थित ईरानी दूतावास ने एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “ईरानी संस्कृति में मेहमानों के प्रति सम्मान एक पुरानी परंपरा है। हम ईरानी अपने मेहमानों को ‘ईश्वर का प्रिय’ मानते हैं। आपके यहां मेहमानों के लिए क्या सोच है?”

इस घटनाक्रम के बाद भारत सरकार ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, “वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एक भारतीय नागरिक है। उनके विचार भारत सरकार की आधिकारिक राय नहीं है। भारत सरकार इस तरह की असभ्य भाषा को अनुचित मानती है।”

आपको बता दें कि मेजर गौरव आर्या भारतीय मीडिया में एक जानी-मानी हस्ती हैं। उनके एक्स अकाउंट पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भी उन्हें फॉलो करते हैं। उनका यूट्यूब शो “चाणक्य डायलॉग” के पास 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

Share:

  • भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर शशि थरूर का बयान, बोले- शांति चाहिए, मगर सबक सिखाना जरूरी था

    Sun May 11 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव कम होने के आसार नजर आ रहे हैं। दोनों देश संघर्ष विराम (cease fire) पर राजी हो गए हैं। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने बयान देते हुए कहा कि अमन और सुकून सबसे अहम हैं लेकिन आतंक को सबक सिखाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved