img-fluid

विधानसभा उपचुनाव: गुजरात और पंजाब में AAP को मिली जीत के बाद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

June 23, 2025

नई दिल्ली। गुजरात (Gujrat) की विसावदर (Visavadar) और पंजाब (Punjab) की लुधियाना पश्चिम सीट (Ludhiana West Seat) पर AAP की शानदार जीत के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गौरतलब है कि चार राज्यों की पांच विधानसभा (Assembly) सीटों पर हुए उपचुनाव (By-Election) में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।

केजरीवाल ने कहा, ‘आज कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए हैं। 5 सीटों में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीती है। इसके अलावा एक सीट पर बीजेपी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस जीती है। AAP ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर जीत हासिल की।’


केजरीवाल ने कहा, ‘मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आप पर भरोसा जताया। एक बड़ा इंटरेस्टिंग डाटा है कि 2022 में फरवरी में पंजाब में चुनाव हुए थे और दिसंबर में 2022 में ही गुजरात में चुनाव हुए थे। उस समय गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर हम जितने मार्जिन से जीते थे, उससे लगभग डबल मार्जिन से हम इस बार जीते हैं। ये इस बात का संकेत है कि पंजाब में हमारी सरकार है और लोग हमारे काम से खुश हैं। पंजाब में उस समय 117 में से 92 सीटें आईं थीं और कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आंधी थी। उस आंधी में हम जितने मार्जिन से जीते थे, आज उससे डबल मार्जिन से जीते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। 2027 में तो तूफान आने वाला है।’

Share:

  • धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला गिरफ्तार, कई राज्यों में फैलाई दहशत; हुए बड़े खुलासे

    Mon Jun 23 , 2025
    डेस्क। अहमदाबाद शहर (Ahmedabad City) के विभिन्न इलाकों में बम ब्लास्ट (Bomb Blasts) की धमकी देने वाले ईमेल्स (Emails) की शिकायतें मिली थीं। इन अपराधों की जांच हेतु संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंगल, उप पुलिस आयुक्त डॉ. लवीना सिन्हा और सहायक पुलिस आयुक्त हार्दिक माकरंदिया के निर्देश पर BNS की धारा 351(4), 351(3), 353(1)(बी) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved