img-fluid

न्याय और बराबरी के संकल्प के साथ निकली महारैली

October 01, 2026

  • चार सूत्री मांगों को लेकर एकता का प्रदर्शन

जबलपुर। आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ अबॉक्स के आह्वान पर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ महारेली निकली। यह सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, करमचंद चौक, बड़ी ओमती होते हुए घंटाघर कंट्रोल रूम पहुंची। इसमें हजारों की संख्या में युवा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष देवेश चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर शिवनाथ चौधरी, एड तेजकुमार भगत, तरुण रोहितास, सोनेलाल उरेती, कमलेश धापोडकर, बी एल झारिया, बैजनाथ पटेल, किशोरी लाल भलावी, अशोक शिन्दे, राम रतन यादव, जगदीश नन्हेट, एड राजेंद्र गुप्ता, अमित मेहरा, रमेश बोहित, इंद्र कुमार कुलस्ते, महेश अहिरवार, चमन पासी, राजेंद्र पिल्ले, एड रुचिरा गुप्ता, उमेश मेहरा, रामलाल पुसाम, संजय अहिरवार, प्रकाश चंदेल, एस पी मरावी, मथुरा झारिया मौजूद रहे। ज्ञापन के पहले बिंदु में अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल करने की बात कही गई ताकि इसमें कोई संशोधन या छेड़छाड़ न हो सके। दूसरे बिंदु के रूप में उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजीसी इक्विलिटी बिल 2026 तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग रखी गई।


  • ओबीसी अधिकार और एट्रोसिटी कानून पर कड़ा रुख
    मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग का 13 प्रतिशत होल्ड समाप्त करके 27त्न आरक्षण लागू किया जाए और जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर आबादी के अनुपात में कोटा बढ़ाया जाए। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 को और सख्त बनाया जाए ताकि कमजोर तबके को पूरी सुरक्षा मिले और इस कानून के विरुद्ध चल रहे दुष्प्रचार पर कानूनी रोक लगे। प्रदर्शन में शैलेश रजक, यमेश चौधरी, सोमारू कोल, संजय सेन, रामराज पटेल, इंद्र कुमार झरिया, एड पवन रोहित, मायादेवी कुशवाहा, राजेंद्र कापसे, अजय झारिया, राजेंद्र चौधरी, एड गोविन्द अहिरवार, हरिश्चंद्र चौधरी, डा माणिकलाल जाटव, एड अरविन्द्र चौधरी, एड अशोक बेन, मोहन महोबिया, भीकम झरिया, लोकमान कोरी, गुलाब मार्को, अमित ठाकुर, प्रदीप कनौजिया, जगदीश चोहटेल, राजेश झारिया, एड प्रवेश कोल्हेकर, अमित साहू, जीवन जाटव, एड दीपक चौधरी, दिनेश चौधरी, राजकुमार सिंह, सी एस सिरसाठ, एड हरीश सिहोते, एड अयोध्या चौधरी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share:

  • एशियन गेम्स : स्वर्ण पदक से एक कदम दूर भारत, अंतिम सेकेंड में गोल दागकर पाकिस्तान को हराया

    Thu Oct 1 , 2026
    नागोया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने एशियन गेम्स (Asian Games) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाड के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved