
नई दिल्ली। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने सोमवार रात सात भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और उनके नाव जब्त कर लिए हैं। इन पर श्रीलंका की समुद्री सीमा (Maritime Border) में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। यह घटना तलाइमान्नार क्षेत्र में हुई और बीते एक हफ्ते में ऐसा दूसरा मामला है। नौसेना ने मंगलावार को यह जानकारी दी।
नौसेना प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए मछुआरों और उनके ट्रॉलर को मन्नार में मत्सय निरीक्षणालय को सौंपा जाएगा। भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। यह मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील द्विपक्षीय विषय बन चुका है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved