
डेस्क: पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके (Tremors) महसूस हुए. बुधवार दोपहर आए भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए. मुल्तान से कुछ ही दूर डेरा गाजी खान का इलाका भूकंप की वजह से प्रभावित हुआ. इसके आसपास भी झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान में बीते महीने भी भूकंप आया था. बुधवार को पाकिस्तान के साथ-साथ सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमाला में भी झटके महसूस हुए थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved