img-fluid

केजरीवाल ने खुद के लिए की नोबेल पुरस्कार की डिमांड, BJP ने भी कर दिया समर्थन…

July 10, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के पूर्व सीएम (Former CM) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोंजक (Aam Aadmi Party National Convenor) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीते दिन खुद को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की बात कही थी, जिसका समर्थन अब दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने भी कर दिया है। हालांकि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पुरस्कार देने के लिए जो कैटेगरी गिनाईं, वो केजरीवाल से अलग थीं। पुरस्कार के मानकों को गिनाते हुए सचदेवा ने केजरीवाल का जमकर घेराव भी किया।

केजरीवाल को नोबेल पुरस्कार मिल सकता है
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, केजरीवाल को नोबेल पुरस्कार मिल सकता है, अगर उस लिस्ट में भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और अराजकता हो तो केजरीवाल इन सभी दावों के लिए नोबेल पुरस्कार ले सकते हैं। इसके बाद सचदेवा ने केजरीवाल के मानसिक संतुलन को लेकर भी बयानबाजी की।


केजरीवाल के मानसिक संतुलन पर भी बोले सचदेवा
सचदेवा बोले, मुझे लगता है कि केजरीवाल को एक बार अपना मानसिक संतुलन भी दिखाना चाहिए। जिस व्यक्ति के ऊपर दर्जनों घोटाले दर्ज हों, जिसने दिल्ली को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी हो, जिस व्यक्ति के कारनामों की वजह से जनता की अदालत में उसे सत्ता से बेदखल करके सजा सुनाई गई हो- वो आदमी अगर नोबेल पुरस्कार की बात करता हो उसे आप मुस्कराकर सुन ही सकते हैं।

सचदेवा ने उंगलियों पर गिनाए केजरीवाल के घोटाले
इसके बाद सचदेवा ने उंगलियों पर गिनाना शुरू किया, जो आदमी शीश महल घोटाला करता हो, जो आदमी एक्साइज घोटाला करता हो, जो आदमी अपने साढू के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी का घोटाला करता हो, स्कूल का घोटाला करता हो, महिला सुरक्षा को लेकर पैनिक बटन का घोटाला करता हो, बेसहारा बहनों की पेंशन खाता हो, राशन का घोटाला करता हो…

अरविंद केजरीवाल जी आपको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए
केजरीवाल के घोटालों की लंबी लिस्ट है। केजरीवाल जी कहते हैं कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, इस लिहाज से जरूर मिलना चाहिए। अपने साथियों के साथ मारपीट करने के लिए, गणतंत्र दिवस पर धरना देने के लिए या उपराज्यपाल के घर में बदतमीजी करने के लिए, अपने महिला सांसद के साथ बदतमीजी करने के लिए… अगर ऐसे कामों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता है तो अरविंद केजरीवाल जी आपको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए>

नोबेल पुरस्कार को लेकर क्या बोले थे अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा था कि सुशासन के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। केजरीवाल बोले कि एलजी के रोकने के बावजूद उन्होंने जितना काम किया, उसके बाद शासन और प्रशासन के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। इसके अलावा केजरीवाल ने अपने दो करीबी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की थी।

Share:

  • बिहारः सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में मंथन शुरू, RJD ने की 25 सीटों की डिमांड

    Thu Jul 10 , 2025
    नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Alections) में बमुश्किल 4 महीने का वक्त बचा है और उससे पहले दोनों गठबंधन (Both Alliances) सीट शेयरिंग (Seat Sharing) फाइनल कर लेना चाहते हैं। सत्ताधारी भाजपा-जेडीयू गठबंधन में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हैं तो वहीं आरजेडी और कांग्रेस (RJD and Congress) के नेतृत्व वाले INDIA में सीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved