img-fluid

अपराधियों ने मक्का कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

July 11, 2025

मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के मक्का कारोबारी दीपक शाह (Deepak Shah) को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीने के आर पार हो गई। दीपक शाह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक सवार अपराधी वारदात को अंजाम फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के मक्का कारोबारी को अपराधियों ने घेर कर लूट पाट किया।

विरोध करने पर अपराधियो ने दीपक शाह के सीने में गोली मार दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। दीपक शाह मिश्रौलिया के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बलिगांव थाने के चिकनौटा में एनएच 28 पर गुरुवार की रात सकरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी मक्का कारोबारी दीपक शाह से लूटपाट की गई।


दीपक ताजपुर से अनाज बेचकर घर लौट रहे थे। गोली लगते ही वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली दीपक के सीने में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल की पत्नी ने बताया कि उनके पति घर से मक्का लेकर बेचने गए थे। घर लौटने के दौरान चिकनौटा गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेर लिया। लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दिया और 20 हजार रुपये लूट लिया।

एक ग्रामीण ने बताया कि तीन अपराधी घेर कर रुपया मांगने लगा। जब दीपक ने विरोध किया तो रुपया छीन कर गोली मार दिया। गोली लगने के बाद किसी तरह बाइक चलाकर एक दुकान पर गए वहां से परिजनों को गोली लग जाने की सूचना दिए। जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बेहोश होने के कारण पुलिस दीपक शाह का बयान नहीं ले पाए और वापस चले गए।

Share:

  • महिला को सांप ने डसा, जिंदा करने के लिए गोबर में दबाया शव, तांत्रिक ने किया जीवित करने का दावा

    Fri Jul 11 , 2025
    सीतापुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर जिले (Sitapur district) में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद इलाज के लिए परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। लेकिन एक तांत्रिक ने मृत महिला को जीवित करने का दावा करते हुए महिला को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved