
बालाघाट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट (Balaghat) से सनसनीखेज मामला आया है जहां सिरदर्द और उल्टी की समस्या के बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसे झटका आया था और फिर उसकी सांसें थम गई। मृतिका की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी 9 माह की मासूम बेटी भी है लेकिन उसके सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
15 दिनों से थी सिरदर्द की शिकायत
पूरा मामला जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरगांव का है जहां रहने वाली नवविवाहिता जया दुनाड़कर को पिछले करीब 15 दिनों से सिरदर्द की शिकायत थी। दर्द बढ़ने और उल्टी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां देर रात उपचार के दौरान उसे झटका आया और उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
[relposr]
जेठ ने हार्ट अटैक की जताई आशंका
मृतिका की साल 2025 में शादी हुई थी। जेठ नंदकिशोर बाघमाटे ने बताया कि जया को सामान्य सिरदर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved