
डेस्क: दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ हुए पहले वनडे (ODI) में 62 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके सहारे टीम इंडिया (Team India) ने 259 के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते हासिल किया. दीप्ति को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, ये अवार्ड जीतने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कौन सा शॉट ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से सीखा.
हालांकि ये शॉट ऋषभ पंत ने उन्हें सिखाया नहीं, बल्कि दीप्ति ने पंत को ये शॉट खेलते हुए देख वहां से इसे पिक किया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं इस तरह के मौकों की तलाश कर रही थी, मैं जेमिमा के साथ साझेदारी बनाना चाहती थी और हर ओवर में 5-6 से रन बनाने को देख रही थी.
दीप्ति शर्मा ने आगे कहा, “मैंने स्वीप शॉट्स पर शुरुआत में बहुत कार्य किया, और इस तरह की पिच पर ये बहुत मदद करती है. मैंने एक हाथ से छक्के मारने वाले शॉट का खूब अभ्यास किया, ये शॉट मैंने ऋषभ पंत से पिक किया. हमने इंग्लैंड में पहले खेला है और यहां कंडीशन को हम एन्जॉय करते हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved