img-fluid

हरियाणा का AAG बना यौन उत्पीड़न का आरोपी, BJP से राज्यसभा सांसद है पिता

July 23, 2025

चडीगढ़। यौन उत्पीड़न केस के आरोपी विकास बराला (Vikas Barala) को हरियाणा (Haryana) का AAG यानी असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (Assistant Advocate General.) बनाया गया है। विकास भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Rajya Sabha MP, Subhash Barala) के बेटे हैं। उनपर साल 2017 में एक IAS अधिकारी की बेटी ( IAS officer Daughter) का पीछा करने और अपहरण करने की कोशिश के आरोप हैं, जिनके चलते वह जेल भी जा चुके हैं और जमानत पर बाहर हैं। फिलहाल, यह मामला चंडीगढ़ की अदालत में लंबित है।

18 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विकास का नाम 97 नई नियुक्तियों में शामिल है। केस के समय वह कानून का छात्र था और दिसंबर 2017 में हाईकोर्ट ने उसे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी।


क्या था मामला
5 अगस्त 2017 को विकास और उसके दोस्त आशीष कुमार के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। साथ ही उसपर नशे की हालत में वाहन चलाने के भी आरोप थे। तब हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप गाए थे कि विकास और आशीष ने चंडीगढ़ में देर रात उनका पीछा किया और जबरन उनकी गाड़ी में घुस आए।

वर्णिका की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई और विकास और आशीष को 9 अगस्त 2017 में गिरफ्तार किया गया। जनवरी 2018 में जमानत मिलने तक विकास चंडीगढ़ की मॉडल जेल में रहा। खास बात है कि इस केस की सुनवाई अब भी जारी है और अगली तारीख 2 अगस्त 2025 तय की गई है। कथित वारदात के समय विकास के पिता सुभाष बराला हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष थे।

बातचीत में वीएस कुंडू बताते हैं, ‘इसपर मेरा या मेरी बेटी का टिप्पणी करना नहीं बनता। यह सरकार को देखना है कि किस तरह के लोगों की नियुक्ति की जा रही है और किसकी नहीं। केस अब भी चल रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने न्यायपालिका में पूरे भरोसे के साथ शुरुआत की थी, लेकिन 7 साल हो गए हैं और बचाव पक्ष की गवाही शुरू नहीं हुई है।’

दोनों के पिता
एक ओर जहां कुंडू दिसंबर 2022 में रिटायर हो गए हैं और उन्हें राज्य के राजस्व आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुभाष बराला 2014 से 2020 तक हरियाणा भाजपा के प्रमुख रहे। साल 2019 में उन्हें तोहाना सीट से हार का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्हें हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज का अध्यक्ष बनाया गया। फरवरी 2024 में वह हरियाणा से ही राज्यसभा पहुंचे।

Share:

  • योगी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, एक करोड़ की संपत्ति खरीद पर 1% स्टांप ड्यूटी की छूट

    Wed Jul 23 , 2025
    नई दिल्‍ली । उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) की योगी सरकार (yogi government)ने महिलाओं को बड़ा तोहफा(Big gift) दिया है. मंत्रिमंडल(Cabinet) ने मंगलवार को महिला के नाम पर खरीदी गई एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर स्टांप शुल्क (Stamp duty on property)में एक प्रतिशत की छूट को मंजूरी दे दी है. अभी तक यह छूट राज्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved