img-fluid

MP: जबलपुर में युवती से दुष्कर्म, शोर सुनकर पहुंचीं दादी को उतारा मौत के घाट

August 01, 2025

जबलपुर। जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने शहर में दो दिन पहले हुई 70 साल की बुजर्ग महिला (70 year old Elderly Woman) की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला Elderly Woman) की नातिन के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब पीड़िता की बहन जग गई तो आरोपी ने उसके हाथ पांव भी बांध दिए और उसे बेहोश कर दिया। इस दौरान लड़की के विरोध करने की आवाज सुन बुजुर्ग दादी जाग गईं। फिर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।


पुलिस ने बताया कि जबलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खिन्नी मोहल्ले के जयप्रकाश नारायण वार्ड में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मंगलवार की सुबह वारदात की सूचना मिली तो फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के साथ सो रही उसकी नतिनी से पूछताछ की।

नातिन से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी प्रतीक को पनागर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में नातिन बताया की पनागर का रहने वाला प्रतीक चौधरी उससे शादी करना चाहता था। वह पहले से शादी शुदा है। उसने घर में यह बात बताई तो घर वालों ने मना कर दिया। वह सोमवार की रात दादी के घर में बहन के साथ सो रही थी।

इसी दौरान रात में प्रतीक घर में घुसा और धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बहन जाग गई तो उसने बहन को धमकियां दी और हाथ पैर बांध दिए। शोर सुनकर दादी मौके पर पहुंचीं तो प्रतीक ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने बताया की पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर वृद्धा की मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरिफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Share:

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरों को दाना डालना बताया 'स्वास्थ्य के लिए खतरा है'

    Fri Aug 1 , 2025
    मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने बुधवार को कहा कि कबूतरों (Pigeons) के झुंड को दाना डालना सार्वजनिक परेशानी उत्पन्न करने वाला कृत्य है और इससे लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा है। अदालत ने साथ ही मुंबई नगर निगम को ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved