img-fluid

आईसीयू में भर्ती नाबालिग छात्रा से वार्ड बॉय ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

November 23, 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर (Sagar MP) स्थित बरगद अस्पताल (Banyan Hospital) के आईसीयू (ICU) में भर्ती 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा की छात्रा (Ward boy molests female student) ने अस्पताल के वार्ड बॉय राजा बंसल पर गलत तरीके से छूने और फोन नंबर मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना 21 नवंबर की सुबह करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में जैकेट पहने एक व्यक्ति छात्रा के बेड के पास झुकते और उसके बगल में खड़े दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वार्ड बॉय ने सो रही छात्रा को गलत तरीके से छुआ और कहा कि वह उसे अच्छी लगती है तथा उससे बात करना चाहता है। उसने छात्रा से फोन नंबर भी मांगा। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने दोबारा उसे गलत तरीके से छुआ और कुछ देर बाद वहां से चला गया।

डर के कारण छात्रा ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में अस्पताल पहुंची अपनी बुआ की बेटी को उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



  • परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले छात्रा अपने माता-पिता और भाई के साथ पंचमढ़ी से सागर लौट रही थी। बरोदा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छात्रा घायल हो गई। इसके बाद उसे बरगद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने 20 नवंबर को भर्ती किया था।

    घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। इसी दौरान शराब की पेटियों से भरी एक बोलेरो वहां पहुंची। भीड़ देखकर वाहन में सवार लोग बोलेरो छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और उसमें रखी शराब जब्त कर ली।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा और परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि मरीज के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है और वास्तविकता सामने आने का इंतजार है।

    Share:

  • PM नरेंद्र मोदी से आज मिलेंगे बालेन शाह, चीन को संदेश देने की तैयारी

    Mon Nov 23 , 2026
    नई दिल्ली. नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री (PM) बालेन शाह (Balen Shah) भारत (India) दौरे पर रविवार को पहुंचे। सोमवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से (PM Narendra Modi) मुलाकात होगी। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। दोनों देश इस दौरे को लेकर उत्साहित है। इसकी वजह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved