img-fluid

पुणे के यवत में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 17 हिरासत में लिए गए

August 02, 2025

पुणे। पुणे (Pune) की दौंड तहसील के गांव यवत (Yavat Village) में भड़की सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) के मामले में पुलिस (Police) ने 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में भी लिया है। आरोप है कि हिरासत में लिए गए लोग आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते यह हिंसा भड़की। जिस युवक ने विवादित पोस्ट की थी, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीते शुक्रवार को उस वक्त सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जब एक विवादित पोस्ट को लेकर लोगों का एक समूह भड़क गया और लोगों की भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने बताया कि यवत हिंसा के मामले में कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं। चार मामले हिंसा और आगजनी के आरोप में दर्ज किए गए हैं और एक मामला विवादित पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने का मामला दर्ज हुआ है और 100 की पहचान कर ली गई है। जिनमें से 17 को हिरासत में ले लिया गया है।


गुस्साई भीड़ ने एक मोटरसाइकिल, दो कारें, एक धार्मिक ढांचे और एक बेकरी में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी यवत का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि विवादित पोस्ट करने वाला युवक नांदेड़ का है और एक दिहाड़ी मजदूर है। आरोपी ने मध्य प्रदेश की एक घटना को लेकर विवादित पोस्ट किया था, जिससे स्थानीय लोग भड़क गए।

Share:

  • पेड़ों की शिफ्टिंग का शुल्क 25 हजार तक

    Sat Aug 2 , 2025
     पेड़ों की कटाई-छंटाई, शिफ्टिंग की नई दरें तो अवैध रूप से पेड़ काटने पर तगड़ा जुर्माना पेड़ों की ऊंचाई से तय होगा शिफ्टिंग का शुल्क, अवैध रूप से पेड़ काटने पर 30 से 50 हजार तक का जुर्माना इंदौर। नगर निगम द्वारा अब अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के खिलाफ 50 हजार रुपए तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved