img-fluid

शिवपुरी में पति ने दूसरी महिला से किया रेप, पत्नी बनाती रही वीडियो

August 03, 2025

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में एक दंपति की शर्मनाक करतूत (Shameful act of the couple) सामने आई है। पति किसी दूसरी महिला के साथ रेप (Rape) कर रहा था और उसकी पत्नी घटना का वीडियो बना रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति द्वारा दूसरी महिला के साथ किए गए रेप का वीडियो बनाया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने खोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 4 बजे वह खेत में बकरी चरा रही थी। उसी समय करन सिंह परिहार अपनी पत्नी कविता परिहार के साथ खेत पर काम कर रहा था। आरोपी करन सिंह ने पीड़िता को खेत में बने कमरे में जबरन ले जाकर रेप किया। इस दौरान उसकी पत्नी कविता परिहार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भौंती थाना पुलिस ने करन सिंह और कविता परिहार के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 64, 351(3), 66(e), 67(a) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता गांव की रहने वाली है। वह पास के एक खेत में बकरी चराकर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपी करण सिंह परिहार ने उसे बुलाया और कहा कि थोड़ी देर रुक जाओ हम भी घर चल रहे हैं। आरोपी खेत में बने एक कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। हैरत की बात ये है कि जब आरोपी रेप कर रहा था, उस दौरान उसकी पत्नी ने वीडियो बना लिया।

Share:

  • ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी ताहिर का PoK में निकला जनाजा, लोगों ने लश्कर कमांडर को नहीं होने दिया शामिल

    Sun Aug 3 , 2025
    नई दिल्‍ली । ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) के दौरान मारे गए आतंकी ताहिर हबीब (Terrorist Tahir Habib) का जनाजा-ए-गायब पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) के खाई गल्ला गांव में अदा किया गया। यह आयोजन पहलगाम हमले में पाकिस्तान (Pakistan) की संलिप्तता की दूसरी पुष्टि है। आपको बता दें कि जनाजा-ए-गायब का आयोजन शव नहीं होने की स्थिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved